फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन संपर्क के तहत अमृतसर में पुलिस-पब्लिक बैठक, नशा तस्करों पर सख्ती

Nivedita Updated Sat, 07 Mar 2026 12:43 PM IST

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के जोन-3 में ऑपरेशन संपर्क के अंतर्गत पुलिस-पब्लिक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की। इसमें इलाके के पार्षदों, गणमान्य लोगों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। पुलिस की ओर से जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 1 जनवरी से 5 मार्च 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 337 मामले दर्ज कर 585 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 19.413 किलो हेरोइन, 7.130 किलो अफीम, 0.523 किलो आइस ड्रग, 4460 नशीले कैप्सूल और 16.09 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करों की जानकारी हेल्पलाइन पर देकर अभियान में सहयोग करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें