फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की वडाली में पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन

थाना छेहर्टा के अंतर्गत आने वाले गुरु की वडाली इलाके में पुलिस द्वारा कासो ऑपरेशन के दौरान व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाना रहा। पुलिस टीमों ने इलाके के संदिग्ध स्थानों, गली-मोहल्लों और आने-जाने वाले रास्तों पर सघन जांच की। इस दौरान वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान एरिया डोमिनेशन और अपराधियों में डर पैदा करने के लिए चलाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कैसो ऑपरेशन के तहत भविष्य में भी इस तरह के सर्च अभियान जारी रहेंगे ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें