फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं पास युवक के जरिए चल रहा था देश भर के स्कूल और संस्थाओं को धमकी भरे ईमेल भेजने का नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार

स्कूलों सहित देश भर में विभिन्न संस्थाओं को बम से उड़ाने वाले ईमेल भेजने वाले नेटवर्क के आरोपी को जिला शहरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पश्चिम बंगाल निवासी सौरव बिस्वास उर्फ माइकल है। आरोपी 12वीं पास है और ग्राफिक डिजाइनर का काम करता है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी फर्जी और गुमनाम ई-मेल अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जिनका इस्तेमाल धमकी भरे ई-मेल भेजकर दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम थाना अमृतसर में दर्ज चार अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल ट्रेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गुजरात पुलिस ने भी इसी तरह के एक मामले में आरोपी को नामजद किया हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें