छेहरटा थाना क्षेत्र में एक अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र संचालित होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आलम विजय सिंह, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, अमृतसर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इलाके में बिना वैध अनुमति के नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जांच के दौरान केंद्र के दस्तावेजों और संचालन संबंधी अनुमतियों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीसीपी ने बताया कि केंद्र में रह रहे लोगों की स्थिति की भी जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध रूप से चल रहे किसी भी संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।