अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जारी 72 घंटे के नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा नोटिस का विधिवत उत्तर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा मर्यादा और पंथ की परंपराओं का पालन किया है। नोटिस के संबंध में उन्होंने अपना पक्ष विस्तार से रखा है और उन्हें विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी प्रकार की जांच या स्पष्टीकरण के लिए तैयार हैं और पंथ की गरिमा सर्वोपरि है। उन्होंने संगत से अपील की कि मामले को लेकर भ्रम की स्थिति न पैदा की जाए और धैर्य बनाए रखा जाए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें 72 घंटे के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद यह प्रतिक्रिया सामने आई है।