फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, अमृतसर में लोग बोले-जेब पर महंगाई की मार

Nivedita Updated Fri, 15 May 2026 01:58 PM IST

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। 15 मई की सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। अमृतसर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ रखा है और अब ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना और मुश्किल हो जाएगा। शहरवासियों ने कहा कि वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी पड़ेगा। लोगों ने सरकार से मांग की कि ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके। कुछ लोगों ने कहा कि यदि यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है तथा आम परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें