फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: भगतवाला चौक पर शराब के ठेके के खिलाफ लोगों का धरना, सड़क जाम

अमृतसर के भगतवाला चौक पर शराब का ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोग बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में शराब का ठेका होने से आसपास का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। धरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक ठेका बंद नहीं किया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें