ट्रैवल एजेंटों द्वारा बच्चों को विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद भी बच्चों का अपहरण कर अभिभावकों से फिरौती मांगी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव रत्ता गुद्दा तहसील पट्टी, जिला तरनतारन के निवासी हरजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने बेटे रोबनप्रीत सिंह (22) को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट से 27 लाख 75 हजार रुपये में बात की थी, जिसके बाद उक्त एजेंटों ने मेरे बेटे को 3 अक्तूबर को अमृतसर हवाई अड्डे से ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए रवाना कर दिया। 4 अक्तूबर को ट्रैवल एजेंट चरणजीत कौर ने मुझसे 12 लाख रुपये ले लिए और 25 हजार ऑनलाइन भी मंगवा लिए, जिसके बाद मैडम कार्तिका और बलजीत कौर ने तरनतारन में हमसे 12 लाख रुपये लिए और 25 हजार ऑनलाइन भी मंगवा लिए और कहा कि आपका बेटा जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगा, लेकिन अगले दिन एक विदेशी नंबर से फोन आया और हमें बताया कि आपका लड़का तेहरान शहर (ईरान) में हमारी हिरासत में है। जिन्होंने 50 लाख की फिरौती मांगनी शुरू कर दी और कहा कि अगर आपने पैसे नहीं दिए, तो रोबनप्रीत सिंह को मार दिया जाएगा। जब उन्होंने हमारे लड़के से बात की, तो उसने रोते हुए कहा कि पापा, मुझे बचा लो।