फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: एसजीपीसी दफ्तर में पैंट-शर्ट पर रोक, पहनना होगा पजामा-कुर्ता

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कमेटी के कर्मचारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए आदेशों के तहत अब शिरोमणि कमेटी के दफ्तरों में कोई भी कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर उपस्थित नहीं होगा। सभी कर्मचारियों को पारंपरिक पजामा-कुर्ता पहनकर दफ्तर आने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में राजिंदर सिंह रूबी, मैनेजर सच्चखंड श्री दरबार साहिब ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अध्यक्ष द्वारा जारी हिदायतों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। एसजीपीसी अध्यक्ष का कहना है कि यह फैसला सिख मर्यादा और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि संस्था के दफ्तरों में सिखी की पारंपरिक झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे और धार्मिक वातावरण बना रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें