फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बेअदबी की घटना पर निहंग जत्थेबंदियों ने जताया रोष

अमृतसर के बटाला रोड स्थित सन सिटी के बाहर हनुमान मंदिर में धार्मिक बेअदबी की एक गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा मंदिर परिसर में गुरु साहिब की तस्वीरों, माता रानी की मूर्तियों और शिवलिंग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न निहंग सिख जत्थेबंदियां मौके पर पहुंचीं और कड़ा रोष जताया। निहंग सिंहों ने पूरे सम्मान और मर्यादा के साथ गुरु साहिब की तस्वीरों को वहां से हटाकर संस्कार किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंदिर के सेवेदार ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए हाथ जोड़कर संगत से माफी मांगी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व ने मंदिर की छवि खराब करने या कब्जे की नीयत से यह हरकत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें