अमृतसर में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह, जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह, मुख्य सचिव एसजीपीसी कुलवंत सिंह, सचिव एसजीपीसी प्रताप सिंह, राजिंदर सिंह मेहता, भाई राम सिंह सदस्य एसजीपीसी, अजैब सिंह धर्म प्रचार कमेटी सदस्य द्वारा संवत 557 का कैलेंडर रिलीज किया गया। भाई राम सिंह और अजायब सिंह अभिषेक ने 557वें नानकशाही कैलेंडर को जारी करते हुए संगत को बधाई दी और संगत से इस कैलेंडर के अनुसार ही दिन मनाने की अपील की।