फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में गणतंत्र दिवस की धूम, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने फहराया तिरंगा

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Jan 2026 04:26 PM IST

अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में पंजाब सरकार के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर एडीजीपी एनआरआई आरएस जसवाल, डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान पंजाब पुलिस, महिला टुकड़ी, होमगार्ड और पुलिस बैंड द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोरियोग्राफी, भंगड़ा, गिद्दा और देशभक्ति गीतों ने समारोह को यादगार बना दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें