फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: दुर्गियाना प्रांगण में वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया

अमृतसर स्थित दुर्गियाना प्रांगण में वीर हकीक़त राय का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वीर हकीकत राय के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डीसीपी विजय आलम, दुर्गियाना मंदिर के संरक्षक डॉ. राकेश शर्मा तथा पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने वीर हकीक़त राय के अदम्य साहस, धर्म और सिद्धांतों के प्रति उनके अटूट समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीर हकीक़त राय का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज को सत्य, साहस व आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने की सीख देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें