फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त साहिब के खिलाफ कथित प्रचार रोकने को लेकर मान सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम: गड़गज्ज

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब सरकार को अकाल तख्त साहिब के खिलाफ कथित तौर पर चलाए जा रहे प्रचार को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो आईटी सेल समूह सोशल मीडिया के माध्यम से अकाल तख्त साहिब की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि के भीतर इन गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। यदि सरकार निर्धारित समय में कार्रवाई करने में विफल रहती है तो खालसा पंथ स्वयं मोर्चा संभालेगा और संबंधित आईटी सेल कार्यालयों की ओर कूच कर उनकी गतिविधियां बंद कराएगा। जत्थेदार ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है और इसके सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो पंथ अगली रणनीति के तहत शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करेगा और अकाल तख्त साहिब की गरिमा की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें