आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर पंजाब का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने और खालिस्तान के स्लोगन लिखने वाले जशनप्रीत सिंह ने पिस्तौल बरामदगी के समय पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायर करते हुए पुलिस ने आरोपी की टांग पर गोली चला दी। जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपी को घायल हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर नाइन एमएम का पिस्तौल बरामद किया जा चुका है।