फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानविंड रोड लूट मामला: पीड़ित सराफा कारोबारी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर 9 जनवरी 2026 को सराफा कारोबारी के साथ हुई लूट और जानलेवा हमले के मामले में एक महीने बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित सराफा कारोबारी मुख्तियार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। मुख्तियार सिंह ने बताया कि विक्की कंडा और अमरजीत सिंह जोड़ा ने साजिश के तहत 11–12 लोगों से उन पर हमला करवाया। हमलावरों ने उन्हें मोटरसाइकिल से गिराकर लोहे की रॉड और कड़ियों से बेरहमी से पीटा और करीब 450 ग्राम सोना, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन व दस्तावेज लूट लिए। पीड़ित ने कहा कि कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि मामला दर्ज है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें