हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह के साथ मुलाकात की। उन्होंने अलग-अलग पंथक मुद्दों पर बातचीत करते हुए सभी सिख संगठनों को एक जुट होकर पंथक शक्ति के रूप में उभरना चाहिए। इस दौरान राम सिंह राणा ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर एक सिख यात्रा समाना से हरिमंदिर साहिब आ रही है, जो हिंदू-सिख भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश देने के लिए है। इस दौरान यह संदेश दिया जाएगा कि जो लोग हिंदू-सिख एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे है उनकी पहचान करके उनके खिलाफ उचित आवाज उठाई जानी चाहिए।