अमृतसर के शक्ति नगर में गोद लिए बच्चे को दंपती रोजाना पीटता था। बच्चे की ट्यूशन टीचर ने मारपीट संबंधी वीडियो बनाकर वायरल कर लिया। जब यह वीडियो जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास पहुंचा तो तुरंत कार्रवाई की गई। डीसी दफ्तर के कर्मचारी बच्चे को घर से रेस्क्यू कर साथ ले गए। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से बच्चे का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।