फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइल–ईरान तनाव का असर अमृतसर तक, गैस सिलेंडर के लिए लोगों को करना पड़ रहा संघर्ष

Nivedita Updated Sat, 14 Mar 2026 10:01 AM IST

इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। पंजाब के अमृतसर में लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं। स्थानीय निवासी रेखा अग्रवाल ने बताया कि वह अमृतसर में नेम सिनेमा के पास रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका गैस सिलेंडर ग्रेजुएट गैस एजेंसी पर आ चुका था और एजेंसी की ओर से उन्हें फोन भी किया गया था, लेकिन उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। बाद में उन्होंने दो दिन तक फोन करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। आज जब फोन उठाया गया तो उन्हें सिलेंडर लेने के लिए बुलाया गया और ओटीपी नंबर भी लिया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है और सरकार को भी इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। आयुष अग्रवाल ने कहा कि दूसरे देशों के बीच चल रहे संघर्ष का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक सिलेंडर लेने के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और घर में खाना बनाने के लिए गैस तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार इस समस्या को लेकर क्या कदम उठा रही है। एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि वह ग्रेजुएट गैस एजेंसी पर गैस बुक कराने आए थे, लेकिन एजेंसी की ओर से बनाए गए नए ऐप पर बुकिंग सही तरीके से नहीं हो रही। सरकार का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन एजेंसी पर आने वाले लोगों को 8 से 10 दिन का इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। वहीं राकेश नाम के एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचा दिया जाता था और किसी तरह की परेशानी नहीं होती थी। लेकिन अब नई प्रक्रिया के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें