फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग सदस्य जतिंदर सिंह संटी ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 10:13 AM IST

पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य जतिंदर सिंह संटी ने रविवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। मीडिया से बातचीत में संटी ने कहा कि आयोग का उद्देश्य लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करना और सरकारी संस्थानों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि आयोग की सिफारिश पर राज्य सरकार ने अस्पतालों द्वारा बकाया बिल के नाम पर मृतक का शव परिजनों को न देने की प्रथा समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लागू होने के बाद पंजाब ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि आयोग नशा तस्करी, फर्जी वीजा एजेंटों और सड़क हादसों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भी सक्रियता से काम कर रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हवालात, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, आरओ सिस्टम, बैठने की व्यवस्था और सफाई जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही थानों में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों का समयबद्ध निस्तारण करने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन पर भी जोर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें