फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी पहुंचे

होली पर्व के अवसर पर शहर में देर रात विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया। मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विधि-विधान से होलिका दहन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा यह पर्व समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। बस्सी ने लोगों से शांति और आपसी प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की। होलिका दहन के दौरान महिलाओं और बच्चों ने परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और देर रात तक माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें