फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने बनवाया हेल्थ स्कीम कार्ड, घायल का मुफ्त इलाज शुरू

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने एक जरूरतमंद परिवार का मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड बनवाकर उसके सदस्य का अस्पताल में निशुल्क इलाज शुरू करवाया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र निवासी किशन लाल के परिवार का हेल्थ स्कीम कार्ड बनवाया गया, जिसके माध्यम से दुर्घटना में घायल किशन लाल का इलाज अस्पताल में मुफ्त शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लोगों को उपचार में आर्थिक राहत मिल रही है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार आम जनता को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम कार्ड जैसी योजनाएं सरकार की जनहितैषी सोच का प्रमाण हैं और भविष्य में भी पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाया जाता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें