फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में चली गोली, कर्मचारी घायल

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में सोमवार को गोली चलने की घटना में एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर आलम विजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यालय परिसर में गोली चलने से एक कर्मचारी जख्मी हुआ है। प्राथमिक जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घायल कर्मचारी को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें