फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गेहूं की सरकारी खरीद, अमृतसर की भगता वाला मंडी में तनावपूर्ण हालात

पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले अमृतसर की भगता वाला दाना मंडी में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। आढ़तियों और सरकार के बीच चल रहे विवाद के चलते स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ सकता है। आढ़तियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें तुरंत नहीं मानी गईं तो वे पूरे प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने देंगे। उनकी मुख्य मांग मंडी बोर्ड एक्ट के तहत आढ़त में 2.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की है, जो 2019 से लंबित है। आढ़तियों का कहना है कि उन्हें इस समय प्रति क्विंटल 45 रुपये मिलते हैं, जबकि वे 65 रुपये की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कोरोना काल से यह मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें