पंजाब के अमृतसर में सड़क हादसे में घायल की मदद के बहाने एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। अमृतसर में बाइक सवार एक व्यापारी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यापारी को एक व्यक्ति अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां मदद करने वाले व्यक्ति ने स्ट्रेचर पर दर्द से कराह रहे घायल व्यापारी की जेब से दो लाख रुपये निकाल लिए और वहां से फरार हो गया। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।