होली के पावन पर्व पर पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने अमृतसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नाच-गाना किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने फूलों और रंगों के साथ होली का आनंद लिया और एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। इस मौके पर श्वेत मलिक ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पर्व समाज में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। उन्होंने सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील भी की।