मृतक गगनदीप सिंह रंधावा के चर्चित मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अमृतसर पुलिस ने एक बार फिर तीन दिन के अतिरिक्त रिमांड की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। अदालत ने भुल्लर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। इससे पहले उन्हें पांच दिन और फिर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया था।