रंधावा सुसाइड मामले में आरोपी लालजीत सिंह भुल्लर को सोमवार को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद फिर से अदालत में पेश किया गया। मामले से जुड़े वकील हीरा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आगे की जांच के लिए दोबारा पांच दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केवल तीन दिन का अतिरिक्त रिमांड मंजूर किया। वकील के अनुसार, पुलिस ने “ग्राउंड ऑफ अरेस्ट” के आधार पर आगे पूछताछ की जरूरत जताई और कहा कि अभी कुछ महत्वपूर्ण बरामदगी और जांच बाकी है। पिछले पांच दिनों के दौरान पुलिस ने कई अहम पहलुओं पर जांच की है और कुछ वस्तुएं भी बरामद की हैं, जिनमें एक मोबाइल फोन शामिल है। पुलिस का कहना है कि यह फोन मामले में अहम सबूत साबित हो सकता है।