फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व हजूरी रागी बलदेव सिंह वडाला ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

पूर्व हजूरी रागी भाई बलदेव सिंह वडाला ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ साहिब में हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर हिंसा या किसी व्यक्ति पर हमला करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भाई वडाला ने कहा कि गुरु घर श्रद्धा, सेवा और शांति का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थान पर किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास सिख मर्यादा और गुरमत की भावना के विपरीत है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि हमले के पीछे की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन को गंभीरता बरतनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें