फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरका बाईपास कपड़े की फैक्ट्री में लगी आग, आग बुझाने की 10 गाड़ियां पहुंची

अमृतसर के वेरका बाईपास स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बुधवार तड़के बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां और वेरका थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। दमकल विभाग के फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि टीम के मौके पर पहुंचते ही फैक्ट्री के अंदर रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की लपटों को देखते इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा कपड़ा और निटिंग मशीनें जलकर राख हो गईं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें