फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन की बोली में पारदर्शिता की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सोनिया मान और केजरीवाल का जलाया पुतला

विधानसभा क्षेत्र राजासांसी के गांव झंजोटी की पंचायती जमीन की बोली प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) ने रविवार को एसडीएम कार्यालय राजासांसी के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज सोनिया मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर रोष जताया। किसान नेताओं बाबा करमजीत सिंह नंगली, बलराम सिंह झंजोटी और पूर्व सरपंच भगत सिंह झंजोटी ने आरोप लगाया कि पंचायती जमीन की नीलामी निष्पक्ष ढंग से नहीं करवाई जा रही। उन्होंने कहा कि नीलामी के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हथियारों के बल पर माहौल खराब करने की कोशिश की, जिसके कारण प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी। किसानों ने मांग की कि जमीन की बोली दोबारा पूरी पारदर्शिता और प्रशासनिक निगरानी में करवाई जाए ताकि सभी इच्छुक लोग इसमें भाग ले सकें और सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त हो। मामले पर एसडीएम मनदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि गांव झंजोटी की पंचायती जमीन की बोली पूरी पारदर्शिता के साथ करवाई जाएगी। नीलामी की वीडियोग्राफी भी होगी और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बोली में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई बोली 17 जून को करवाई जाएगी। वहीं, पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना ने कहा कि सरकार की ओर से किसी प्रकार की धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी और निष्पक्ष नीलामी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें