फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह के कार्यक्रम में पहुंचे किसान, लगे मुर्दाबाद के नारे

अमृतसर जिले के गांव सैदोलेहल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता और किसान मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। किसानों का आरोप है कि उनके पहुंचने की सूचना मिलने के बाद मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह कार्यक्रम स्थल पर मुख्य द्वार की बजाय पीछे के रास्ते से पहुंचे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी उसी रास्ते से निकल गए। किसानों ने इसे सवालों से बचने की कोशिश बताते हुए पंजाब सरकार और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कहा कि वे शंभू-खनौरी मोर्चे से ट्रॉलियां और अन्य सामान कथित तौर पर उठाए जाने, बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड समझौते पर पंजाब सरकार का स्पष्ट रुख बताने तथा गांव से जुड़े कई स्थानीय मुद्दों पर मंत्री से जवाब मांगने आए थे। किसानों का कहना है कि मंत्री ने उनके सवालों का सामना करने के बजाय कार्यक्रम समाप्त कर वहां से निकलना उचित समझा। इसके विरोध में किसानों ने देर रात तक कार्यक्रम स्थल के बाहर डेरा जमाए रखा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा मंत्री और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें