फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: एनडीपीएस मामलों में बरामद नशीला पदार्थ किया नष्ट

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर रविंदर पाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अदालत के आदेशों और निर्धारित नियमों के अनुसार की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने आगे बताया कि जिन मामलों में जांच पूरी हो चुकी थी और अदालत से अनुमति मिल गई थी, उनमें बरामद माल को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया, ताकि उसका दोबारा दुरुपयोग न हो सके। डीसीपी ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और आने वाले समय में भी यह अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें