फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन और सात पिस्ताैल के साथ एक गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.1 किलो हेरोइन और सात आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। मामले में थाना सी-डिवीजन में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी खुश कुमार उर्फ भोला का संबंध विदेश में बैठे तस्करों से था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए विदेशी तस्करों के संपर्क में रहता था और पंजाब में नशे व हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बरामद किए गए हथियार आधुनिक और विदेशी मूल के हैं, जिन्हें किसी गैंग तक पहुंचाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब में चल रही नशा विरोधी और गैंगस्टर विरोधी मुहिम के तहत की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और विदेशी कड़ियों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे तथा अतिरिक्त बरामदगी हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें