फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर कलह पर बोले डाॅ. राजकुमार वेरका-सबको अपनी बात रखने का पूरा हक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि हाल में चर्चा में रही बैठक कांग्रेस की आंतरिक बैठक थी, जिसमें दलित मुद्दों पर खुलकर और स्वस्थ चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर हर नेता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। डॉ. वेरका ने स्पष्ट किया कि चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की बातें राहुल गांधी के विजन से मेल खाती हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के तहत हर वर्ग को उसका हक मिलना चाहिए और जो वर्ग पीछे रह गया है, उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। 35 नेताओं की चिट्ठी पर उन्होंने कहा कि इससे पार्टी में किसी तरह की फूट नहीं है। हाईकमान से संवाद कांग्रेस की परंपरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें