कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि बरनाला में होने जा रही राहुल गांधी की विशाल रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों से प्रभावित लोगों की आवाज है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब वर्ग बड़ी संख्या में रैली में पहुंच रहे हैं।