फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की स्मृति में आयोजित धार्मिक समागम में उमड़ी संगत

Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 12:35 PM IST

बाबा बाकला में आयोजित आयोजित धार्मिक समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए तथा गुरबाणी कीर्तन और धार्मिक विचारों के माध्यम से संगत को गुरमत से जोड़ने का संदेश दिया गया। समागम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और पंथक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि सिख इतिहास शहीदों की कुर्बानियों से भरा हुआ है और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहीदों द्वारा दिखाए गए सत्य, साहस और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में महंत महाबीर सिंह, बाबा अमरजीत सिंह हरखोवाल, बाबा गुरप्रीत सिंह, बाबा नाथ सिंह, बाबा सुरजीत सिंह गंगानगर, बाबा मनजीत सिंह निर्मले, बाबा अमरीक सिंह, जथेदार दविंदर सिंह खट्टड़ा, जथेदार जगमोहन सिंह, जथेदार शमशेर सिंह, जथेदार दिलबाग सिंह, डॉ. कलजीत कौर (यूके), सरबजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, दारा सिंह, भाई बलजीत सिंह आजाद, ज्ञानी प्रताप सिंह तथा अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। समागम के अंत में संगत के लिए गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें