फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए एससी आयोग के चेयरमैन, जातीय भेदभाव पर जताई चिंता

पंजाब स्टेट एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने रविवार को हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। अरदास के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाज में बढ़ते जातीय और धार्मिक भेदभाव पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने समानता और सांझीवालता का संदेश दिया, लेकिन आज भी वह सोच व्यवहार में पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में आयोग के पास जातीय और धार्मिक भेदभाव से जुड़ी 3,750 से अधिक शिकायतें पहुंची हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती हैं। गुरुओं की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोबिंद सिंह तक सभी के संदेश को समाज में अपनाने की जरूरत बताई। तरणतारन की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बाबा जीवन सिंह की तस्वीरों को नीचे लगाने को संकीर्ण मानसिकता करार दिया और सरकार को सख्त कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें