फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के तरनतारन में 1.60 करोड़ की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

तरनतारन को अधिक सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर 8 मेगापिक्सल की नई तकनीक वाले हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जो गतिविधियों की स्पष्ट और प्रभावी निगरानी करने में सक्षम होंगे। विधायक संधू ने बताया कि इस पूरे सिस्टम का नियंत्रण पुलिस के पास होगा, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। यह पहल तरनतारन को एक स्मार्ट, सुरक्षित और तकनीकी रूप से सशक्त शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक निगरानी व्यवस्था से नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी, अपराधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सकेगी और लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें