अमृतसर के हाथी गेट इलाके में एक जूता व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे की जांच की तो मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए मिले, जिससे मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान यशपाल के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से हाथी गेट क्षेत्र में जूतों की दुकान करता था और दुकान के ऊपर ही रहता था। यशपाल का परिवार इस्लामाबाद इलाके में रहता है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पहुंचे और दरवाजा खोला, तो उन्होंने यशपाल को कमरे में बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।