फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अमृतसर, श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के पहले दिन अमृतसर पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरुघर का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की। भाजपा नेताओं ने किया स्वागत हरमंदिर साहिब पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन ने गुरुघर में श्रद्धापूर्वक नतमस्तक होकर देश, प्रदेश और समाज की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब परिसर का भी भ्रमण किया तथा सिख परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा दौरा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नितिन नबीन 20 से 22 जून तक पंजाब में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। भाजपा नेतृत्व के अनुसार पंजाब में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें