फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पत्नी के साथ गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां वाले पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज अपनी पत्नी गुरलीन कौर मजीठिया के साथ अमृतसर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां वाले में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में अरदास कर सरबत के भले की कामना की और गुरबाणी कीर्तन भी सुना। मजीठिया ने कहा कि वह बाबा दीप सिंह जी महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर भावुक महसूस कर रहे हैं और पिछले कठिन समय में उन्होंने हमेशा गुरु साहिब को याद किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई न होने को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि भुल्लर करीब 30 वर्षों से जेल में हैं और मानवीय व कानूनी आधार पर उनकी रिहाई होनी चाहिए। मजीठिया ने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई और हालिया फायरिंग की घटनाओं को गंभीर बताते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें