फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: फ्री ट्रेड समझौतों के विरोध में निकाला बाइक मार्च, डीसी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 12:56 PM IST

सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में देश बचाओ मोर्चा की ओर से फ्री ट्रेड समझौतों के विरोध में अमृतसर में बाइक मार्च निकाला गया। जंडियाला से शुरू हुआ यह मार्च मानांवाला टोल प्लाजा और गोल्डन गेट होते हुए जिला प्रशासनिक परिसर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान एक अन्य काफिला शाम सिंह अटारी चौक (इंडिया गेट) से रवाना होकर थाना सदर (कैंटोनमेंट) के पास से होते हुए मुख्य मार्च में शामिल हुआ। दोनों काफिले जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर एकजुट हुए, जहां बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोर्चा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे फ्री ट्रेड समझौते देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और घरेलू उद्योगों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समझौतों से कृषि और स्थानीय उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नुकसान पहुंचेगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से फ्री ट्रेड समझौतों पर पुनर्विचार करने और किसानों व आम जनता के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें