फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में अमृतसर बंद, वाल्मीकि संगठनों का प्रदर्शन

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को अमृतसर में वाल्मीकि समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। डॉ. बी.आर. अंबेडकर भलाई मंच के नेतृत्व में शहर के कई प्रमुख बाजार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहे। व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं। हालांकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। इस दौरान डॉ. बी.आर. अंबेडकर भलाई मंच के चेयरमैन ओम प्रकाश अनारिया और रिंकू प्रधान ने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन तड़के उठकर शहर को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं और कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते रहे। ऐसे कर्मियों पर बल प्रयोग उनकी सेवाओं का अपमान है। उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना पर अब तक कोई संवेदनशील प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका कहना था कि सरकार को घायल कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए थीं। मंच के नेताओं ने बताया कि बंद से एक दिन पहले व्यापारियों से संपर्क कर सहयोग की अपील की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। शहर के व्यस्त इलाकों, विशेषकर पुतलीघर चौक, में भी बाजार बंद रहे। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और सफाई कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें