फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर रेलवे पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 4 सदस्य किए काबू

अमृतसर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए रेलवे जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे स्टेशन के पास भंडारी पुल के नीचे छापेमारी कर लूटपाट करने वाले एक खतरनाक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी अमरविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दोनों ओर से घेराबंदी कर चारों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह, मनदीप कुमार, दिलबाग सिंह और आकाश के रूप में हुई है। इनमें से दो अमृतसर और दो गुरदासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लूटे गए मोबाइल फोन और 2 तेजधार चाकू बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि चारों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए लोगों को डराकर लूटपाट करते थे। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें