शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का बजट इजलास शुक्रवार को हो रहा है। इस दौरान हंगामे के आसार हैं। टकराव की भी आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात कर दिया है। वहीं, एसजीपीसी ने भी विभिन्न गुरुद्वारों में तैनात अपनी टास्क फोर्स के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।