पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अमृतसर से गहरा और विशेष जुड़ाव था। विभाजन के बाद उनका परिवार अमृतसर में आकर बसा। उनके परिवार का घर अब खंडहर हो चुका है, लेकिन उनकी यादें आज भी शहरवासियों के दिलों में ताजा हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अमृतसर में डॉ. मनमोहन सिंह का घर है। जो अब खंडहर हो चुका है। करीब 70 से 80 साल पहले उनका परिवार इसी घर में रहता था। मनमोहन सिंह सांसद बनने के बाद एक बार इस पुराने घर को देखने भी आए थे। लोगों ने बताया कि वह इसी घर में रहते थे और पास में स्कूल था उसी में ही वह पढ़ा करते थे।