फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर मिला बम

पंजाब के अमृतसर में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला है। बम मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जांच करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया है। हैरत की बात यह है कि यह बम पुलिस स्टेशन के बाहर मिला है। जिला देहाती के थाना अजनाला से कुछ ही दूरी पर रविवार की सुबह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की गई है। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर बम पर पड़ी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस हरकत में आई और बम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें