फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन किलो 540 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल व कारतूस के साथ आरोपी किया काबू

सीआईए जीरा की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 540 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच के दौरान आरोपी के घर से दो .30 बोर पिस्तौल, चार कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। फिरोजपुर थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए जीरा के इंचार्ज गुरमीत सिंह की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव खाई फेमे की निवासी गुरजीत सिंह उर्फ जीता हेरोइन बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दरगाह बाबा मलंग शाह के नजदीक फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग से काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर दो अगस्त को उसके घर से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें