फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर–बटाला रोड पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक गंभीर घायल

अमृतसर–बटाला रोड पर घसीटपुरा के नजदीक मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस बटाला की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक पास के पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर मुख्य सड़क पर निकल रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अचानक मोड़ लेने या यू-टर्न की कोशिश की, तभी पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बस में सवार यात्रियों को बड़ी चोट नहीं आई, हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें और सदमे की शिकायत रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और गलत मोड़ को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें